पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किराया नहीं घटा तो जारी रहेगा आंदोलन : मंच

किराया नहीं घटा तो जारी रहेगा आंदोलन : मंच

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यक्रम को संबोधित करते मंच अध्यक्ष रविंद्रनाथ उपाध्याय।

भास्कर न्यूज | विश्रामपुर

सामाजिकस्वयंसेवी संस्था गांधी विचार मंच नगर पर्षद सहित अंचल क्षेत्र के छोटे यात्री वाहन द्वारा किराया में कमी नहीं किए जाने तक गांधीवादी तरीके से चरणबद्ध आंदोलन जारी रखेगा। डाकबंगला परिसर में चल रहे मंच के छह दिवसीय महाधरना को संबोधित करते हुए मंच अध्यक्ष रविंद्रनाथ उपाध्याय ने पेट्रोलियम पदार्थ की दर में हुई काफी कमी के बावजूद टेंपो, कमांडर जीप सहित अन्य यात्री वाहन द्वारा यात्रियों से मनमाने किराए वसूली पर दुख जताया। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. केडी शरद ने नगर अंचल क्षेत्र को पेयजल संकट सहित जनहित से जुड़ी समस्याओं के निदान के लिए मंच के सार्थक प्रयास की सराहना की। वहीं कांग्रेस नेता नइमुदीन अंसारी, राजेश्वर केसरी, सरयु चौहान ने अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ता विधावती देवी, प्रभु प्रजापति, व्योमकेश मिश्रा, ब्लू केसरी सहित दर्जनाधिक लोग शरीक हुए।