- Hindi News
- भैंस लदी ट्रक जब्त, चालक सहित चार हिरासत में
भैंस लदी ट्रक जब्त, चालक सहित चार हिरासत में
विश्रामपुर | रेहलाथाना पुलिस ने गढ़वा से औरंगाबाद जा रही भैंस लदी ट्रक को जब्त कर चालक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाहक थाना प्रभारी बीपी मंडल के साथ सअनि रणविजय सिंह ने नाकेबंदी कर इस पशु लदे ट्रक को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत जब्त किया। सनि बीपी मंडल ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि सरकार के कड़े निर्देश के बावजूद चोरी-छिपे पशुधन लदी बिहार की ट्रक की तस्करी हो रही है। इसपर भाजपा सहित कई धार्मिक संगठनों द्वारा आए दिन विरोध हो रहा था।