पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास कार्यों की जांच की मांग ग्रामीण आमरण अनशन पर

विकास कार्यों की जांच की मांग ग्रामीण आमरण अनशन पर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनसमस्याओं एवं फुलिया पंचायत में मुखिया द्वारा कराए गए सरकारी विकास कार्यों की जांच को लेकर ग्रामीण प्रखंड परिसर में गुरुवार से आमरण-अनशन पर बैठे हैं। ग्राम चनौखर निवासी विनोद चंद्रवंशी, फुलिया पंचायत के उपमुखिया विनोद पासवान, फुलिया के निवासी दुर्गेश रवि आमरण अनशन पर हैं। इनके साथ फुलिया पंचायत के विभिन्न गांवों के कई ग्रामीण भी समर्थन में बैठे हैं।

विनोद चंद्रवंशी एवं उपमुखिया ने कहा कि फुलिया ग्राम में पीसीसी सड़क बनाने के लिए फर्जी आमसभा की गई थी। वार्ड सदस्यों को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई। पुन: आमसभा के लिए पदाधिकारियों को कहा गया। इसके बावजूद कोई कार्यवाई नहीं हुई। यहीं से मुखिया के प्रति लोगों का आक्रोश बढ़ गया है और हमलोगों के आमरण अनशन के लिए बाध्य होना पड़ा।

क्याहैं मांगें : फुलियागांव में मीडिया के सामने आमसभा करके लाभुक समिति बनाकर पीसीसी पथ बनाया जाएगा।

ग्राम पंचायत फुलिया की सभी योजनाओं की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। दोषियों पर प्राथमिकी की जाए, वार्ड सदस्यों को साथ लेकर मुखिया कार्य करें, बीपीएल सूची के योग्य लोगों को जोड़ा जाए, बिजली व्यवस्था नियमित की जाए, प्रखंड की मुख्य सड़क में निर्माण कार्य शुरु किया जाए, राशन दुकान एवं अन्य विभागों में रिश्वतखोरी बंद की जाए, साईकिल वितरण में धांधली रोकी जाए पांडू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर नियुक्त किया जाए। अनशन में बैठने से पूर्व ग्रामीणों ने फुलिया पंचायत के चपिया, फुलिया, कुड़वा आदि गांवों में भ्रमण किया। इसके बाद दोपहर में प्रखंड परिसर में अनसन पर बैठा।

विश्रामपुर अंचल पदाधिकारी विनय कुमार, बीडीओ मनोरंजन कुमार अनशनकारियों से समझौता वार्ता में लगे हैं। मौके पर एसआई निरंजन बाड़ा पुलिस बल के साथ मौजूद थे।

अनशनकारियों से बातचीत करते अधिकारी।