पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक ने किया कई गांवों का भ्रमण

विधायक ने किया कई गांवों का भ्रमण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ढिबरी युग में जी रहे हैं हरिजनटोला के लोग

मनिका | प्रखंडमुख्यालय के नाक के नीचे हरिजन टोला में आजादी के कई दशक बीत जाने के बाद भी प्रखंड मुख्यालय से सटे टोला के लोग इस ढिबरी युग में जीने को विवश हैं। टोला में निवास करने वाले ३० घर के लोग बिजली के लिए जिला प्रशासन समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि से कई बार गुहार लगा चुके हैं, बावजूद इसके टोला में बिजली नहीं पहुंच सकी है। इस कारण टोला के लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। टोला में बिजली के नाम पर मात्र एक पोल गाड़ा गया है। यहां बिजली तार का नामोंनिशान तक नहीं है। टोले में रहनेवाले करीमन साव, संदीप प्रसाद, नरेश साव, महेंद्र साव, कोबी मोची, मंटू मोची, मुनेश मोची, बुधन साव समेत अन्य लोगों ने स्थानीय विधायक से अविलंब बिजली की मांग की है।

रामलीला का समापन

बेतला | बरवाडीहप्रखंड के सरईडीह ग्राम के शिव मंदिर प्रांगण में हो रहे सात दिवसीय रामलीला का समापन गुरुवार को किया गया। समापन के मौके पर मुखिया जुरजुलिया देवी मौजूद थी। इस मौके पर पंसस ईश्वरी सिंह, ग्राम प्रधान रामनाथ साव, उपमुखिया मनोज मांझी, संजू साहू, कमलेश पासवान समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

बारियातू | जेवीएमविधायक प्रकाश राम ने अपने गृह प्रखंड बारियातू के जबड़ा, विश्रामपुर, मकरा, सिबला, राजगुरु समेत कई गांवों का क्षेत्र भ्रमण किया। इस दौरान उपयुक्त क्षेत्रों के ग्रामीणों ने कई समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। इसपर विधायक ने समस्याओं के समाधान का हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।