पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेहला में किराना व्यवसायी के घर से लाखों की चोरी

रेहला में किराना व्यवसायी के घर से लाखों की चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्रामपुर | नगरपरिषद के प्रमुख कस्बा रेहला मेनरोड में प्रसिद्ध किराना व्यवसायी केदारनाथ कश्यप के घर में हुई बड़ी चोरी की वारदात में दो लाख से अधिक के जेवर के अलावा नकदी पर चोरों ने हाथ साफ किया। व्यवसायी की घर हुई चोरी की घटना बुधवार मध्यरात्रि से एक बजे के बीच की है। व्यवसायी के पुत्र भाजयुमो नेता विजय कुमार कश्यप ने बताया कि रात एक बजे के लगभग बगल के घर में सो रही उनकी बड़ी बहन की नींद खुली, तो मुख्य दरवाजा बाहर से बंद किये जाने का पता चला। इसके बाद ही उन्होंने बरामदे में दाे कमरे को खुला देख घर के अन्य सदस्यों को जगाया। इस बीच चोर दोनों कमरे में रखे आलमारी, अटैची संदूक का ताला तोड़कर इसमें से जेवर कीमती सामान लेकर पिछवाड़े से कूदकर भाग निकले। इधर दूरभाष पर इस चोरी की वारदात मिलते ही गश्ती पुलिस के अलावा रेहला थाना प्रभारी मो अबरार खां ने तत्काल मौके पर पहुंचकर चोर की आसपास में काफी खोजबीन की। लेकिन कोई पता नहीं चल पाया।

चोरी के बाद घर में बिखरे सामान को दिखाते गृहस्वामी।