उद्घाटन मैच में प्रतापपुर की जीत
विश्रामपुर | नपंके वार्ड एक अंतर्गत भोलाटांड़ में आजाद क्लब द्वारा आयोजित सीमित ओवर के कॉस्को बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्दघाटन मैच में खान स्पोर्टिंग क्लब प्रतापपुर ने स्टार क्लब, मुरुमातु की टीम को 58 रन से शिकस्त दी। इसका उद्घाटन झामुमो के युवा नेता एमामुल हक उर्फ गुडडू ने किया। इस मौके पर रेहला थाना प्रभारी मो अबरार खां मुख्य अतिथि तथा सअनि रणविजय, केडी, लक्ष्मी बाबू विशिष्ट अतिथि थे। प्रारंभ में अतिथियों को आयोजक क्लब के अध्यक्ष शमसुद्दीन अंसारी, सचिव श्याम बिहारी केसरी कुतबुद्दीन अंसारी, करेश राम आदि ने स्वागत कर मंचासीन कराया। इधर टॉस जीतकर प्रतापपुर की टीम ने 14 ओवर में 91 रन बनाकर आउट हो गयी। वहीं जवाब में उतरी मुरुमातु की टीम केवल 9 ओवर खेलकर 33 रन पर ढेर हो गयी। विजेता टीम के मुन्ना खान को सर्वाधिक 31 रन बनाने पर मैन ऑफ दी मैच का खिताब दिया गया। इस मैच में बढ़िया अंपायरिंग के लिए अंपायर मंसूर आलम श्रवण को सराहा गया। मैच में स्कोरर की भूमिका सैफुल ने निभाई। इस टूर्नामेंट में 32 टीम लीग मुकाबला खेलेगी। इसका फाइनल 29 दिसंबर को भोलाटांड़ के खेल मैदान में खेला जाएगा।
फोटो: 14 मंचासीन मुख्य अतिथि अन्य