गोदाम निर्माण स्थल का निरीक्षण
विश्रामपुर | प्रखंडपरिसर स्थित खेल मैदान के बीच संवेदक द्वारा बनाए जा रहे एसएफसी के नए गोदाम निर्माण पर लगातार की जा रही आपत्तियों के आलोक में सीओ विनय कुमार ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने इससे संबंधित वांछित कागजात अनुमति पत्र प्रस्तुत करने के बाद निर्माण करने को कहा।