- Hindi News
- विश्रामपुर में पंचायत परिसीमन कार्य प्रारंभ
विश्रामपुर में पंचायत परिसीमन कार्य प्रारंभ
विश्रामपुर | अगलेवर्ष होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पंचायत के परिसीमन वार्ड का पुनर्गठन कार्य शुरु हो गया है। इसको लेकर प्रखंड कार्यालय स्थित समावेश में हुई बैठक में जीपीएस अनिल पासवान, बीपीओ अनुज कुमार विश्वकर्मा सहित सभी पंचायत सेवक को अपने कार्यक्षेत्र में इस दायित्व का सही ढंग से कर्त्तव्य पालन करने का बीडीओ सह आरओ डॉ. विनय कुमार मिश्रा ने दी। इस बाबत बीडीओ ने 2011 में हुई जनगणना के आधार पर प्रखंड के दस पंचायत की हुई कुल जनसंख्या 62058 के आधार पर 500 की जनसंख्या पर एक वार्ड तथा 5000 की जनसंख्या पर पंचायत समिति सदस्य की संख्या निर्धारण करने का आदेश दिया।
उन्होंने कहा कि इस जनसंख्या के आधार पर अब इस प्रखंड में कुल 98 वार्ड के जगह 123 वार्ड हो जाएंगे। वहीं इस से बढ़कर पंचायत समिति सदस्य की संख्या 12 हो जाएंगी। तोलरा गुरी पंचायत में दो-दो पंचायत समिति सदस्य का चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि सबसे कम जनसंख्या वाला केतातकला पंचायत की जनसंख्या 4641 में स्थिति अपरिवर्तित रहेगी।
फोटो : 2 प्रखंड कार्यालय के समावेश में पं सेवक के साथ बैठक करते बीडीओ