प्रेरणा परमार्थ का चला स्वच्छता अभियान
विश्रामपुर | नपंके प्रमुख कस्बा रेला की सड़ाकों की गंदगी जाम नालियों की सफाई कराने की मुहिम प्रेरणा परमार्थ आश्रम संस्था ने शुरू किया। इलाहाबाद से आये उस सामाजिक-धार्मिक संस्था के संत सुधीर भैया जी संरक्षक सह वनांचल डेंटल कॉलेज के चेयरमैन दिनेश सिंह ने सोमवार अहले सुबह सड़कों पर श्रमदान किया। इस क्रम में उन्होंने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में स्वच्छता की जरुरत है। इस अभियान में रणजीत सिंह, पवन सिंह, रणधीर सिंह के नेतृत्व में दर्जनों सदस्यों ने सफाई की।