पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छह सूत्री मांगों को लेकर झामुमो का धरना

छह सूत्री मांगों को लेकर झामुमो का धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मझिआंव | प्रखंडकार्यालय के समक्ष विश्रामपुर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अनवर हुसैन अंसारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के माध्यम से डीसी को संबोधित छह सूत्री मांग पत्र बीडीओ को सौंपा गया। इसमें मझिआंव, बरडीहा एवं कांडी प्रखंड में 17 स्कोर तक के लोगों को बीपीएल सूची में शामिल करने, राशन और केरोसिन की कालाबजारी में संलिप्त प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निलंबित करने तथा एसबीआई के मैनेजर पदम प्रसाद सिंह के मनमानी रवैया पर रोक लगाते हुए ग्राहकों को सुविधा प्रदान करने की मांग शामिल है। सभा के संबोधित करने वालों में लालो देवी, शमशाद खान, बसंत चंद्रवंशी, प्रभू उरांव, मोहसीन खान एवं भानू प्रताप आदि का नाम शामिल है।