बिरजा में पहली बार हो रही दुर्गापूजा
विश्रामपुर | उंटारीरोडप्रखंड अंतर्गत जोगा पंचायत के बिरजा ग्राम में ग्रामीणों ने पहली बार दुर्गापूजा आयोजन करने का निर्णय लिया। वार्ड सदस्य अनिता देवी के मार्गदर्शन में इसको लेकर हुई। बैठक में आयोजन समिति का गठन हुआ। साथ ही तय हुआ कि पूरे नवरात्र के दौरान स्थानीय नाट्यमंडली रात्रि में पूजास्थल पर नाटक का मंचन कर मनोरंजन करेंगे। पूजा समिति के अध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र चौधरी को दायित्व सौंपा गया। वहीं नंददेव चौधरी को सचिव विनोद चौधरी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी गई है। विजय कुमार को कोषाध्यक्ष का भार दया गया। इसके अलावा सकिय कार्यकारिणी सदस्य में शिव कुमार चौधरी, रामप्रसाद चौधरी, नरेश चौधरी, कईल चौधरी, रमाकांत प्रजापति, सुरेंद्र आदि शामिल किए गए।