वतन के अमन के लिए करेंगे दुआ : जायरीन
नपंमुख्यालय में स्वागत सह समारोह आयोजित कर हज को मक्का-मदीना जा रहे 13 जायरीनों का भव्य स्वागत किया गया। इनमें दस कजरुखुर्द दो नीमिया एक विश्रामपुर के जायरीन शामिल हैं। स्थानीय बस पड़ाव पर आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोगों के अलावा कई राजनीतिक दल के नेता कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
जेवीएम के बैनर तले आयोजित स्वागत समारोह में पार्टी नेता राजन मेहता, जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजर नवाज, सचिव विजय मेहता, भाजपा नेता ब्रह्मदेव प्रसाद, कांग्रेस के युवा नेता अजय दुबे के अलावा झारखंड नव निर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बबलू सिंह अपने कई कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद थे। इसका संचालन जेवीएम नपं अध्यक्ष नईमुदीन अंसारी ने किया। सभी जायरीनों को माला पहनाकर और टोपी भेंट कर स्वागत किया गया। सभी जायरीन ने लोगों को आभार व्यक्त करते हुए एक स्वर से कहा कि वतन के अमन सलामती के लिए काबा में दुआ करेंगे। साथ ही इलाके में खुशहाली की भी मन्नत करेंगे।
वहीं स्वागत कर रहे लोगों ने जायरीनों को मदीने के सफर मुबारक हो कह उन्हें विदा किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नपं के जुम्मन खां, शमशेर आलम, अनीस अंसारी, मो शफी आलम, मसीर खलीफा, इसहाक खलीफा, नजमुदीन नूरी कन्हाई मेहता आदि सक्रिय रहे।
जायरीनों का स्वागत करते लोग।