- Hindi News
- विश्रामपुर में होगा 19 अक्टूबर को पारा शिक्षकों का सम्मेलन
विश्रामपुर में होगा 19 अक्टूबर को पारा शिक्षकों का सम्मेलन
विश्रामपुर | झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ की स्थानीय इकाई सहित नावाबाजार उंटारीरोड पांडू प्रखंड कमिटी की संयुक्त बैठक में आगामी 19 अक्टूबर को स्थानीय हाईस्कूल के प्रांगण में विस स्तरीय सम्मेलन आयोजन का फैसला किया गया। बैठक में संघ के प्रदेश संघटन मंत्री प्रघुम्न उर्फ सिंह ने कहा कि 12 वर्ष से पारा शिक्षक की हक के साथ सूबे के राजनेता ने छल प्रपंच किया है। संघ के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने विस स्तरीय सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु 11 सदस्यीय संचालन समिति का भी गठन किया। उन्होंने कहा पारा शिक्षक में राजनीतिक चेतना जगाना जरूरी है। बैठक की अध्यक्षता विश्रामपुर इकाई अध्यक्ष जयराम पासवान संचालन उंटारीरोड अध्यक्ष विनोद पाल ने किया। इस मौके पर जिला कमिटी सदस्य एकबाल अहमद, राजीव रंजन सिंह, देववंश राम, पांडू प्रखंड अध्यक्ष सत्यानारायण सिंह, श्यामबिहारी चौधरी, सुब्बा यादव, संजय विश्वकर्मा, विजय पांडेय, सुदामा ठाकुर, गीता देवी आदि ने विचार रखें।