पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करंट से चाचा भतीजा की दर्दनाक मौत

करंट से चाचा-भतीजा की दर्दनाक मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्रामपुर | रेहलाथाना अंतर्गत तोलरा ग्राम में खेत में टूटकर गिरा एलटी वायर की चपेट में आने से चाचा-भतीजा की मौत हो गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तोलरा निवासी रिटायर्ड रेलकर्मी चंदमणि तिवारी (61) गांव से बाहर गोविंदपुर के सतबहिनी नाला के समीप धान खेत देखने मंगलवार दिन निकले थे। इसी दरम्यान वह खेत में गिरे 440 वोल्ट एलटी वायर की चपेट में गए।

इसी क्रम में उनको बचाने दौड़ा उनका भतीजा देवेश तिवारी (35) भी विद्युत प्रवाहित लाइन का शिकार हो अपनी जान गंवा बैठा। देवेश तिवारी बिरसा सनलाइफ के अभिकर्ता का काम करते थे। मृतक चंदमणि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इंद्रमणि तिवारी के सहोदर भाई थे। इसकी खबर लगते ही पूरा तोलरा गांव में शोक की लहर फैल गई। ब्लॉक प्रमुख मीनू देवी, मुखिया श्यामा देवी, कौशल किशोर तिवारी, वार्ड सदस्य धीरन तिवारी के अलावा सैकड़ों ग्रामवासी मौके पर जुट गए। वहीं घटना स्थल पर मृतक के परिजन के चीत्कार से पूरा वातावरण गमगीन हो गया। मौके पर भाजपा नेता टिकैत चौबे, डॉ अमरेश तिवारी, कांग्रेस नेता अजय दुबे झारखंड नवनिर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह ने चाचा-भतीजा की दर्दनाक मौत के लिए विद्युत विभाग की सीधी लापरवाही बताया। साथ ही इसके लिए विभाग के जिम्मेवार पदाधिकारी पर आपराधिक मुकदमा चलाने के साथ आश्रित को वाजिब मुआवजा देने को कहा।