विश्रामपुर : चार मोटर पंप की चोरी
विश्रामपुर | नपं मुख्यालय के वार्ड 14 अंतर्गत सोरडीहा में लगातार हो रही विद्युत पंपसेट की चोरी से खेतिहार-कामगार की रातों की नींद उड़ा दी है। एक सप्ताह के भीतर पटवन के लिए कुएं पर रखे चार विद्युत मोटर पंप की चोरी हो चुकी है। चोरी गये विद्युत मोटर पंप के मालिकों में सोरडीहा के भिखारी साव, राधेश्याम केसरी, मनीष कुमार, सुरेंद्र मेहता है। भिखारी ने बताया कि चोरी की लिखित रिपोर्ट स्थानीय थाना में दर्ज करा दी है।