जनता अपनी योजना बनाए, बिचौलिया भगाए
सूबेके स्वास्थ्यमंत्री रामचंद्र चंद्र वंशी ने हमारी योजना हमारा विकास के तहत संचालित तीन दिवसीय योजना बनाओ अभियान कार्यक्रम काे लेकर प्रखंड की पांच पंचायतों की ग्रामसभा में शामिल हुए। दिनभर चले इस अभियान में उनके साथ डीडीसी प्रमोद कुमार सिंह, सदर एसडीओ अरुण कुमार एक्का, बीडीओ विनय कुमार, मंत्री प्रतिनिधि रामचंद्र यादव प्रखंड प्रतिनिधि इद्रीश हवारी, जिप सदस्य विजय रविदास ब्लाक प्रमुख अमरजीत कुमार सहित मनरेगा प्रखंड तथा पंचायत टास्क फोर्स टीम के सदस्यों ने जमीन पर बैठकर इसके तहत तैयार योजनाओं की रूपरेखा के संबंध में ग्रामीणों से खुलकर वार्ता की।
साथ ही इस अभियान से होने वाले लाभ को विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी सिंह ने किया। इसक्रम में स्वास्थ्यमंत्री ने गुरहाकला, तोलरा, लालगढ़, पंजरीकला, भंडार पंचायत की ग्रामीणों की सभा में कहा कि हमारी सरकार सबका हक सम्मान दिलाने के साथ गांव के लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित है। कृषि, पेयजल सिंचाई स्वास्थ्य तथा सड़कों जैसी बुनियादी समस्याओं के हल के लिए हर मुमकिन प्रयास चल रहा है। गांव के विकास में बाधक बिचौलियों को खत्म करने के लिए राज्य सरकार ने जनता को ही स्वंय अपने हितों के मालिक बनाने के लिए योजना बनाओ अभियान जैसी अतिमहत्वकांक्षी लाभप्रद कार्यक्रम शुरू किया है। कार्यक्रम को डीडीसी, सदर एसडीएम, बीडीओं ने संबोधित किया। वहीं कार्यक्रम में मुखिया, सुतित्रा देवी, अनिता देवी, प्रमोद देवी, सरिता देवी, धर्मेंद्र चौधरी, प्रमोद दीक्षित, बबलू पासवान, सीताराम आर्य, रासबिहारी तिवारी, धीरन तिवारी, मुन्ना पांडेय, अनिल पासवान, सूर्यमल राम, गुप्तासिंह, शिव चौधरी आदि ने हिस्सा लिया तथा अपने विचार रखे।