- Hindi News
- विश्रामपुर : तीन हेडमास्टर एक अनुसेवक की सामूहिक विदाई
विश्रामपुर : तीन हेडमास्टर एक अनुसेवक की सामूहिक विदाई
नपंमुख्यालय स्थित राजकीयकृत प्लस टू जनता उवि में सेवानिवृत्त तीन हेडमास्टर एक अनुसेवक को विदाई समारोह आयोजित कर संयुक्त रूप से भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर आशीर्वचन देने शतकवीर स्वतंत्रता सेनानी हरिनारायण वाजपेयी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। प्रारंभ में उवि के वर्तमान प्रधानाध्यापक जयशंकर तिवारी ने सभी आगत अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। समारोह में आए स्कूली छात्रों ने स्वागत गीत के उपरांत मार्मिक विदाई गीत पेश किया। प्रधानाध्यापक जयशंकर तिवारी ने विगत एक दशक के दरम्यान रिटायर्ड हुए हेडमास्टर डॉ राजेश्वर पांडेय, नरेंद्र सिंह, मुश्ताक खां तीन दशक से लगातार अनुसेवक पद पर सेवा देकर रिटायर्ड हुए लालजी राम के कर्त्तव्य परायणता के साथ मधुर निष्ठापूर्ण शैक्षणिक सेवाओं की खुलेदिल से सराहना की। इनके अलावा गांधी विचार मंच के संस्थापक अध्यक्ष रविंद्रनाथ उपाध्याय, कृष्णदेव राम, शिक्षाविद् पारसनाथ पांडेय, संजय पांडेय, नगर अध्यक्ष डीएन सिंह ने भी सभी रिटायर्ड जनों की हाई स्कूल की गरिमा बढ़ाने में दिए गए सहयोग की अहम भूमिका बताई। सुरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, रामपति राम, दिलीप कुमार तिवारी, श्याम बिहारी चौधरी, उदय राम, गाेपाल पांडेय ने भी अपनी बातें रखी। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक भोला कुमार सुशील सिंह ने किया।