जेवीएम का मिलन समारोह आयोजित
विश्रामपुर | जेवीएमनेता राजन मेहता ने रविवार को अपने कार्यक्रम चलो गांव की ओर के तहत रजहारा कोठी में जनसभा सह मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें बसपा राजद सहित अन्य दलों से आए दर्जनों लोगों ने जेवीएम की सदस्यता ग्रहण की। इनमें प्रमुख रूप से झापा के पूर्व विस प्रत्याशी युगल किशोर सिंह के अलावा बसपा के अजय राम, नंदू पासवान, अवध नारायण राय, बबलू सोनी, जितेंद्र कुमार तथा राजद छोड़कर आएं मंतोष, तुलसी राम, संतोष कुमार आदि के नाम शामिल हैं।
वहीं पांच महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने भी जेवीएम पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें रजहारा पंचायत क्षेत्र की सत्यम महिला एसएचसी ग्रुप, लक्ष्मी एसएचजी ग्रुप, दुर्गा एसएचजी ग्रुप, जागृति महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को जेवीएम नेता राजन मेहता ने पार्टी में शामिल होने का स्वागत किया।
फोटो : 12 मिलन समारोह में शामिल हुए लोग राजन मेहता।