- Hindi News
- विश्रामपुर : जली बस के पास धंसा भारी वाहन
विश्रामपुर : जली बस के पास धंसा भारी वाहन
विश्रामपुर | विश्रामपुर-इटकोमुख्यपथ पर नावाडीह में सोमवार सुबह पक्की सड़क पर जली हुई बदन बस के बगल से गुजरते समय बलकर भारी वाहन धंस गया। इसके कारण इस मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। इसके बाद दोपहर में 2 बजे दिन में क्रेन की मदद से जाम हटाया गया। साथ ही स्थानीय पुलिस ने जले यात्री बस को भी क्रेन से उठाकर थाना के समीप ले आये। उधर सड़क जाम रहने से कई वाहन जामस्थल में दोनो तरफ दिनभर फंसे रहे। इससे सफर करने वाले यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।