पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस हादसा के बाद भी विद्युत विभाग बेफिक्र

बस हादसा के बाद भी विद्युत विभाग बेफिक्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयथाना से लगे नावाडीह में मुख्यपथ के ऊपर हाई टेंशन वायर टूटने से बदन बस के जलने पांच यात्रियों की मौत के बाद भी विद्युत विभाग प्रशासन निष्क्रिय बना हुआ है। गुजरी 11 हजार एचटी वायर घटना स्थल पर टूटकर बिखरा पड़ा है। लेकिन विद्युत विभाग के कोई पदाधिकारी लाइनमैन कोई सुध लेने नहीं रहे हैं। इस थोड़ी ही दूर पर पूर्व सांसद के आवास के नजदीक विश्रामपुर इटको मुख्यपथ पर से एक ही खंभा से होकर गुजरा एचटी एलटी झूलता लाइन कोई बड़ा हादसा का अर्से से इंतजार कर रहा है।

उधर 11 हजार लाइन बंद होने से नपं के चेयरमैन के गांव छिपादोहर सहित 20 गांव अंधेरे में डुबा हुआ है। वहीं नपं मुख्यालय सहित लगभगत सभी 31 राजस्व गांव की तीन दशक से भी अधिक पुरानी जर्जर एलटी लाइन को बदलने की मांग ठंडे वस्ते में पड़ी हुई है। खासकर प्रमुख कस्बा रेहला में रोज कही कहीं एचटी एलटी वायर टूट रहा है। लेकिन रेहला विद्युत प्रशाखा इससे बेफिक्र है।