पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कस्तूरबा विद्यालय की चहारदीवारी ध्वस्त

कस्तूरबा विद्यालय की चहारदीवारी ध्वस्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्रामपुर | चारसाल पहले बना कस्तूरबा गांधी अवासीय बालिका विद्यालय का अहाता रात में बारिश में भरभरा कर गिर गया। इससे 250 छात्राओं तथा शिक्षिकाओं का रहना असुरक्षित हो गया है। विद्यालय की वार्डन प्रिया सिंह अन्य शिक्षिकाओं ने शुरु में ही चहारदीवारी में दरार जगह-जगह से विद्यालय भवन की दीवार फर्श का प्लास्टर टूटे होने पर संवेदक के कार्य को आपत्ति उठाई थी। साथ ही इसकी सूचना तत्कालीन जिला शिक्षा अधीक्षक को लिखित रुप से दी गई थी। लेकिन इसके बावजूद संवेदक ने बिना बिल्डिंग बाउंड्री की खामियों को दुरुस्त किए कस्तूरबा विद्यालय भवन विभाग को हैंडओवर कर दिया था। वार्डन प्रिया सिंह ने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय को बाउंड्री ध्वस्त होने की लिखित सूचना दे दी गई है।

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की ध्वस्त चाहरदीवारी।