पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिंता देवी बनी महिला मोर्चा अध्यक्ष

चिंता देवी बनी महिला मोर्चा अध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्रामपुर | बेलचंपापंचायत के मेढ़नाखूर्द गांव में बैठक कर राजद महिला मोर्चा का गठन किया गया। युवा राजद नेता बाबुल सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन राजद नेत्री नीलम सिंह विनोद पासवान ने संयुक्त रुप से किया। मौके पर सेवानिवृत पुलिस पदाधिकारी रामाधार पासवान बतौर पर्यवेक्षक मौजूद थे। आम सहमति से गठित राजद महिला मोर्चा की चिंता देवी को अध्यक्ष तथा मायादेवी आशा देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। सरस्वती देवी महामंत्री, संगीता देवी संगठन मंत्री, शारदा देवी को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी गई। रीना देवी मोर्चा की प्रवक्ता चुनी गई। इनके अलावा सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है। बैठक में राजद प्रखंड महासचिव संजय चंद्रवंशी, उपेंद्र सिंह, प्रमिला देवी, मीना देवी, झालो कुंवर, आशा देवी उपस्थित थीं।