- Hindi News
- सभी बीईईओ को प्रयास कार्यक्रम एक साथ लागू करने का निर्देश
सभी बीईईओ को प्रयास कार्यक्रम एक साथ लागू करने का निर्देश
प्रखंड कार्यालय का घेराव 24 को
गढ़वा | जिलाशिक्षा अधीक्षक अरविंद कुमार ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रयास कार्यक्रम को पूरे जिला में एक साथ लागू करने का निर्देश सभी बीईईओ को दिया गया। वर्तमान में यह कार्यक्रम ट्रायल के तौर पर केवल नगरउंटारी में चल रहा था। इसकी सफलता को देखते हुए इसे पूरे जिला में लागू करने का निर्णय लिया गया।
विभिन्न मदों के द्वारा बीआरसी एवं स्कूलों को दी गई राशि का समायोजन नहीं होने तक बीपीओ एवं एकाउंटेंट का वेतन बंद करने का आदेश दिया गया। बैठक में उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई कि विभाग द्वारा कक्षा दो एवं चार का पुस्तक उपलब्ध करा दिया गया है। इसे 24 घंटे के भीतर छात्रों के बीच उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। विद्यालय को सत्र 2011-12 एवं 2012-13 में उपलब्ध कराए गए सभी प्रकार के योजनाएं जिनका कार्य अभी तक शुरू नहीं किया गया, शत प्रतिशत राशि वापस करने का निर्देश दिया गया। साथ ही परियोजना कर्मियों का परफॉर्मेंस एप्रेजल से संबंधित रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया, जिससे उनका सेवा विस्तार दिया जा सके। शिक्षकों का यूनिट का समायोजन के लिए वास्तविक छात्र उपस्थिति एवं शिक्षक इकाई की मांग की गई। इस अवसर पर धूरकी बीईईओ भृगूनाथ राम, निवारणचंद पांडेय, गोबरधन राम सहित कई बीईईओ एवं बीपीओ उपस्थित थे।