- Hindi News
- कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मंत्री शामिल होंगे
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मंत्री शामिल होंगे
मझिआंव | ब्लॉकरोड स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा नेता ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा कि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री रामसेवक पैकरा 20 सितंबर को होनेवाले सम्मेलन में मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अब विश्रामपुर विधान सभा क्षेत्र में नया सवेरा के साथ भाजपा का उदय होना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि यूपी में क्षेत्रीय पार्टी एवं अफसरशाही के कारण पार्टी का ग्राफ नीचे रहा लेकिन झारखंड में उसका कोई असर नहीं पड़ेगा। विश्रामपुर विस क्षेत्र में जिसे में प्रत्याशी के रूप में भाजपा नेतृत्व मौका देगी उसे जिताने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कमलापुरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष विवेक सोनी, डॉ. धनंजय सिंह, सच्चितानंद सिंह, वीरेन्द्रनाथ दूबे, उमाशंकर कमलापुरी, नूर मोहम्मद खलीफा, संजय चौबे एवं सतीश मिश्रा के अलावे कई लोग उपस्थित थे।