पानी, बिजली और शौचालय की भी व्यवस्था नहीं
{उद्घाटन से पहले ही दीवारों में पड़ी दीवारें
{टूटे हुए हैं खिड़की-दरवाजे के शीशे
भास्करन्यूज | विश्रामपुर
नगरपरिषद के नए कार्यालय भवन के उद्गाटन के मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि भवन अधूरा हालात में है। पानी, बिजली और शौचालय की भी व्यवस्था नहीं है जबकि एस्टिमेट से ज्यादा पेमेंट भी किया गया है।
इतना ही नहीं उद्घाटन के पहले ही दीवार में दरारें पड़ चुकी है। खिड़की-दरवाजे के शीशे टूटे हुए हैं। इस मौके पर संजय पांडेय, शिवशंकर चंद्रवंशी, पुनम देवी, विजय रवि, दिनानाथ प्रसाद, गुड्डू राम, राजकुमार चौेधरी, दिलरूबा बानू, किरण कुमारी, रंजीता कुमारी, मुन्ना यादव, शमशेर आलम दिनेश शुक्ला, संजय बैठा समेत सभी वार्ड पार्षद उपस्थित थे।
नगर परिषद के नव निर्मित कार्यालय का उद्घाटन
नगरपरिषद के नवनिर्मित कार्यालय भवन का उद्घाटन बुधवार को नगर अध्यक्ष हलीमा बीबी और उपाध्यक्ष अनिल पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। कार्यालय नगर अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी पार्षद एक परिवार हैं। सभी सकारात्मक सोच के साथ काम करेंगे। वही नगर उपाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने जिला परिषद सदस्य विजय रविदास को आश्वस्त किया कि हमलोगों के बीच गुटबाजी नहीं है। इसके पहले जिप सदस्य विजय रविदास ने पार्षदों के बीच गुटबाजी को दूर करने का आग्रह किया था। मंच संचालन पार्षद नूरी ने किया। इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी ज्योति वंदना कुजूर, भाजपा नगर अध्यक्ष सीताराम आर्य, जिला परिषद जिप सदस्य विजय रविदास, ब्लॉक प्रमुख अमरजीत कुमार, न्युमुद्दीन अंसारी समेत सभी वार्ड पार्षद उपस्थित थे।
उद्घाटन करते नगर अध्यक्ष हलिमा बीबी, उपाध्यक्ष कार्यपालक पदाधिकारी।