पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार्यकम | विश्रामपुर के जनता हाई स्कूल में बाल समागम प्रतियोगिता आयोजित

कार्यकम | विश्रामपुर के जनता हाई स्कूल में बाल समागम प्रतियोगिता आयोजित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्रामपुर लम्बी दूरी की दौड़ के दौरान गिरी छात्रा।

भास्कर न्यूज | विश्रामपुर

जनताहाई स्कूल के मैदान में बुधवार को प्रखंड स्तरीय बाल समागम प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री प्रतिनिधि रामचंद्र यादव और बीईईओ सुनेश्वर चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। मंत्री प्रतिनिधि ने कहा कि ऐसे आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का मौका मिलता है। बाल समागम में प्रखंड के 121 स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया है। खेलकूद के 13 आईटम में से 26 लड़का और लड़कियों को जिला स्तरीय खेलकूद के लिए चयनित किया जाएगा। समागम में मनोज पाठक, गोरख नाथ पांडेय, विनोद दीक्षित ,किशोर दुबे, मुकेश तिवारी, विनोद पांडेय, मुमताज अंसारी, सदरुद्दीन खां समेत कई शिक्षक शामिल थे।

खबरें और भी हैं...