पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापारी से लूट का सरगना खालिद रजा गिरफ्तार

व्यापारी से लूट का सरगना खालिद रजा गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़वारोड राजकीय रेल पुलिस को गत 12 दिसंबर को हावड़ा से जबलपुर जा रही शक्तिपुंज एक्सप्रेस में नगरउंटारी के पशु व्यापारी से 11.35 लाख लूट के गिरोह के सरगना खालिद रजा उर्फ बेचन को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी मिली है। रेल डीएसपी विनोद कुमार महतो के नेतृत्व में गढ़वा रोड रेल पीपी प्रभारी दिलकेश्वर शर्मा जीआरपी कांस्टेबल ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे चेतना, गढ़वा स्थित पुश्तैनी घर से धर दबोचा।

इसके पहले विगत 8 जनवरी को भी इसके घर छापेमारी कर पशु व्यापारी से लूटे गए मोबाइल को रेल पुलिस ने जब्त किया था। खालिद रजा (20 वर्ष) फरार होने में सफल हो गया था। गिरफ्तार रेल डकैत खालिद रजा ने इस रेल डकैती में अपनी संलिप्ता स्वीकार करते हुए इस कांड में शामिल मास्टर माइंड धुरकी (गढ़वा) थाना के टाटीदिरी निवासी कमलेश यादव सहित आठ सदस्यों के नाम बताया। सभी गढ़वा जिला के रहने वाले अपराधी हैं। इनमें गढ़वा थाना के फरटिया के मुख्तार अंसारी, चेतना के नजमुदीन अंसारी, सदाम, शमशेर चचेरिया (नगर) के इकबाल खान के नाम शामिल हैं। गढ़वारोड रेलपीपी प्रभारी दिलकेश्वर शर्मा ने बताया कि सभी रेल डकैतों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। उन्होंने कहा कि रेल अपराध के मास्टर माइंड कमलेश यादव कई अन्य रेल अपराधों में संलिप्त रहा है। एक माह पहले उसके दो साथी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

जानकारी देते रेल पुलिस पकड़ा गया अपराधी।