- Hindi News
- राशन केरोसिन की बंद हो कालाबाजारी : झामुमो
राशन-केरोसिन की बंद हो कालाबाजारी : झामुमो
विश्रामपुर | झारखंडमुक्ति मोर्चा ने प्रखंड परिसर में एकदिवसीय धरना जनाक्रोश रैली का आयोजन किया। केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध सहित प्रखंड नगर पर्षद में पीडीएस दुकानों में राशन-किरासन में गड़बड़ी, आधार कार्ड बनाने में बीपीएल परिवार को अर्से से लंबित 100 रुपए की प्रोत्साहन राशि तथा जिला परिषद की दुकानों के गलत तरीके से आवंटन आदि मुद्दे पर यह धरना दिया गया। जेएमएम ने राज्य सरकार द्वारा बिना स्थानीयता नीति बनाए राज्य से बाहर लोगों को शिक्षक सहित अन्य पद पर नियुक्ति को झारखंडवासियों के साथ नाइंसाफी बताया।
प्रमुख वक्ता झामुमो के विश्रामपुर विस प्रत्याशी अनवर हुसैन अंसारी ने कहा कि भाजपानीत मोदी की केंद्रीय सरकार राज्य सरकार के अच्छे दिन का वायदा खोखला साबित हो रहा है। उन्होंने भूमि अधिग्रहण अध्यादेश राज्य सरकार की स्थानीयता के मुद्दे पर गलत मंशा का जिक्र करते हुए सड़क से लेकर विस घेराव करने की चेतावनी दी। वहीं पार्टी के जिला सचिव महेंद्र नाथ शर्मा ने केंद्र राज्य सरकार के वायदे को हवाला बताया। उन्होंने कहा कि जल्द ही भाजपानीत केंद्र राज्य सरकार से लोागें का मोह भंग होने लगा है। इस अवसर पर धरना में शामिल पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव एमामुल हक, मजदूर नेता राकेश कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष दिनेश मेहता, खैरुल अंसारी के अलावा उपेंद्र प्रजापति, लालोदेवी ने भी विचार रखे। दिनभर चले धरना के उपरांत पार्टी नेता अनवर हुसैन अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष दिनेश मेहता आदि ने सीओ विनय कुमार को राज्यपाल के नाम से प्रेषित मांग पत्र सौंपा।
विश्रामपुर | सामाजिकस्वयंसेवी संस्था गांधी विचार मंच ने प्रमंडलीय आयुक्त से अंचल क्षेत्र से जुड़ी सात सूत्री जनसमस्याओं के निदान की मांग की है। मंच के अध्यक्ष रविंद्र नाथ उपाध्याय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त से मिलकर वाहन किराया का निर्धारण सहित कई अन्य मांगें रखीं। वहीं नगर पर्षद की योजनाओं निर्माण कार्य में बरती जा रही अनियमितता की भी जांच कराने का आग्रह किया। इनमांगों पर त्वरित कार्रवाई के लिए मंच ने 11 फरवरी से डाकबंगला परिसर में छह दिवसीय धरना के कार्यक्रम से भी प्रमंडलीय आयुक्त को अवगत कराया। इसके बाद भी इन समस्याओं पर प्रशासन के सकारात्मक पहल नहीं हाेने पर 17 फरवरी से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर जाने की बात कही।