मारुति के धक्के से महिला गंभीर
विश्रामपुर | थानासे सटे मुख्यपथ पर सरिता देवी (35 वर्ष) मारुति की चपेट में गई। चालक गाड़ी सहित फरार होने में सफल रहा। घायल गर्भवती महिला को राहगीरों ने उठाकर पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने उसकी प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इसक्रम में घायल महिला का मोबाइल भी गुम हो गया।