चोपन की टीम फाइनल में पहुंची
विश्रामपुर. विकासभारती लालगढ़ वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में लालगढ़ के धनमन मैदान में खेले जा रहे फुटबॉल टूर्नामेंट का पहले सेमीफाइनल में चोपन की टीम ने सिक्की मेराल को 4-0 से हराया। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल सोमवार को लालगढ़ टीम मोहम्मदगंज के बीच होगा। मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. अखिलेश कुमार साहू समेत कामेश्वर सिंह के अलावा काफी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे।