पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुखिया पर धनराशि दुरुपयोग का आरोप

मुखिया पर धनराशि दुरुपयोग का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्रामपुर | लालगढ़विकास संघर्ष समिति ने पंचायत के मुखिया डॉ अखिलेश कुमार साहू पर पंचायत सेवक वार्ड सदस्यों से मिली भगत कर 13वें वित्त आयोग से मिली धनराशि को निजहित में दुरुपयोग का आरोप लगाया है। समिति के अध्यक्ष ने प्रखंड के बीडीओ डॉ विनय कुमार मिश्रा को ग्रामीणों के हस्ताक्षरित आवेदन देकर उसकी निष्पक्ष जांच कर समुचित कार्रवाई करने की मांग की है।





आवेदन में गैर जरुरी स्थल पर महज अपने फायदे के लिए चापानल डीप बोरिंग किये जाने का उल्लेख समिति ने किया है।

आरोपी की होगी जांच : बीडीओ

बीडीओ डॉ विनय कुमार मिश्रा ने कहा कि 13वें वित्त आयोग की राशि को पंचायत स्तर पर खर्च किया जाना है। उसके लिए ग्रामसभा कर जनहित वाले कार्य को किया जाना है।

आरोप सरासर मिथ्यापूर्ण : मुखिया

लालगढ़ के मुखिया डॉ अखिलेश कुमार साह ने कहा कि पंचायत चुनाव में पराजित मुखिया प्रत्याशी धर्मेंद्र चौधरी महज राग-द्वेष में मनगढ़ंत झूठा आरोप गढ़े हैं। ग्रामीणों की बजाप्ता बैठक में निगरानी समिति की देखरेख में बेहद जरुरी तीन स्थलों पर चापाकल की बोरिंग करायी गयी है। डीप बोरिंग की खबर पूर्ण भ्रामक है। वहीं पंचायत की अधिकांश जनता का उनके काम को समर्थन प्राप्त है।