- Hindi News
- विद्यालय में हेडमास्टर के प्रभार को लेकर उठा विवाद
विद्यालय में हेडमास्टर के प्रभार को लेकर उठा विवाद
विश्रामपुर | बीआरसीअंतर्गत घरिटया संकुल के नवप्राथमिक विद्यालय हड़हीटोला में एकबार फिर विवाद उठ खड़ा हुआ। इस विद्यालय में आठ माह पूर्व हेडमास्टर का प्रभार संभाले सहयोगी शिक्षक संजय राम को विगत 10 सितंबर को प्रभारी बीईईओ महेंद्र सिंह ने तत्काल प्रभाव से दूसरे सहयोगी शिक्षक महेश्वर राम को प्रभार सौंप देने का निर्देश दिया था। लेकिन एसके बाद हड़ही टोला के ग्रामीण अभिभावकों ने बघमनवा पंचायत की मुखिया सहोदरी देवी की अध्यक्षता में बैठक कर मौजूदा प्रभारी एचएम संजय कुमार को अपने पद पर बने रहने का निर्णय सुनाया। इसका वहां उपस्थित ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष नन्हकू राम माता समिति की संयोजिका प्रतिमा देवी कई सदस्यों ने पूर्ण समर्थन किया। इसके बाद से प्रभारी हेडमास्टर संजय कुमार अपने पद पर काबिज है। उधर निर्देश की अवहेलना के आरोप में प्रभारी बीईईओ महेंद्र सिंह ने सहयोगी शिक्षक सह प्रभारी हेडमास्टर संजय कुमार का मानदेय स्थगित करने के साथ ग्राम शिक्षा समिति विद्यालय प्रबंध समिति के बैंक खाता पर तत्काल प्रभाव से संचालन पर रोक लगा दी है। सीआरपी कन्हैया तिवारी ने बताया कि प्रभारी बीईईओ के निर्देश का अनुपालन करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अभिभावक के समर्थन से सहयोगी शिक्षक संजय कुमार विद्यालय के हेडमास्टर पद पर बने हुए हैं। वहीं पूर्व में इस पद पर कार्यरत रहे वरीय सहयोगी शिक्षक महेश्वर राम, बीईईओ के मिले निर्देश पर प्रभार लेने को उतारु हैं। उपमुखिया गोपाल सिंह ने बताया कि इस खींचतान से विद्यालय का शैक्षणिक माहौल तनावपूर्ण हो गया है। उन्होंने जिला शिक्षा अधीक्षक आरपी मंडल से समुचित नियमसम्मत कार्रवाई का आग्रह किया है। साथ ही छात्रहित अभिभावक ग्रामीणों के निर्णय को वरीयता देने का आग्रह किया है।