पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक से गिरकर एबीसीआईएल कर्मी गंभीर

बाइक से गिरकर एबीसीआईएल कर्मी गंभीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्रामपुर | रेहलाथाना क्षेत्र अंतर्गत बीमोड़-विश्रामपुर मुख्यपथ पर बाइक से गिरकर एबीसीआईएल कर्मी प्रकाश साव (27 वर्ष) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वह इस औद्योगिक प्रतिष्ठान के मानवसंसाधन विभाग में कार्यरत है। इसी समय वहां से बाइक से गुजर रहे भाजपा नेता सतीश्वर प्रसाद सिंह वे शिववंश मिश्रा ने खून से लथपथ पड़े जख्मी प्रकाश साव को कमांडर जीप से लाकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां अस्पताल के ऑनल ड्यूटी एमओ डॉ एमएम प्रसाद ने स्ट्रेचर नहीं होने से स्वास्थ्यकर्मी की मदद से ड्रेसिंग रूम में ले जाकर जख्मी का इलाज किया। जख्मी के सिर में कई टांके लगाए। इसी बीच सूचना पाकर एबीसीआईएल प्रतिष्ठान के एचआर प्रमुख जगदीश बापट, वरीय सुरक्षा पदाधिकारी तरुण शुक्ला परिवहन प्रभारी अखिलेश शुक्ला कारखाना के एंबुलेंस चिकित्सक को लेकर अस्पताल में जख्मी की मदद को पहुंचे। एमओ ने जख्मी की हालत खतरे से बाहर बताया।