बापू की प्रतिमा होगी स्थापित
विश्रामपुर | नपंमुख्यालय ह्रदय स्थली थाना चाैक पर गांधीवादी सामाजिक संस्था गांधी विचार मंच ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा का स्थापित करने के कार्य में युद्ध स्तर पर जुटा हुआ है। मंच के अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ उपाध्याय उपाध्यक्ष कन्हाई मेहता ने बताया कि विश्रामपुर के समस्त आंचलिक क्षेत्र में बापू की कहीं भी प्रतिमा नहीं लगे होने से दु:ख पहुंचता था। इसलिए मंच ने पांच लाख रुपये की लागत से जनसहयोग से इस महती कार्यक्रम को मूर्तरूप देने के काम में जुटा हुआ है। आठ वर्ष पूर्व इस संस्था के गठन के समय प्रधान संरक्षण गांधी के अनन्य उपासक रहे, मनीषी महावीर पांडेय ने नपं में राष्ट्रपिता की प्रतिमा लगाने की जरूरत बताया था। इसलिए संस्था के सचिव विएणुकेश मिश्रा कोषाध्यक्ष इसहाक अंसारी सहित अन्य पदाधिकारी कार्य में जुटे हुए हैं। अगले वर्ष 26 जनवरी को राष्ट्रपिता की आदमकद प्रतिमा का समारोहपूर्वक अनावरण होगा।