विश्रामपुर में 1895 वोटर कार्ड बना
विश्रामपुर | सहायकनिर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ डॉ विनय कुमार मिश्र ने सभी बूथ लेवल ऑफिसर का आगामी शुक्रवार 19 सितंबर को बैठक बुलायी है। इसमें मुख्य रूप से 1895 तैयार मतदाता पहचान पत्र को संबंधित मतदाता को मुहैया कराने के लिए बीएलओ को सौंपा जाएगा। वहीं एआरओ ने सभी बीएलओ को जिला निर्वाचन कार्यालय के निर्देश पर अपना दो पासपोर्ट साइज रंगीन तस्वीर स्थानीय निर्वाचन कार्यालय के जीपीएस अनिल पासवान को बैठक के दिन लाने को कहा है।