एकल विद्यालय अभियान कार्यकर्ता दक्षता वर्ग का समापन
रामगढ़| एकलविद्यालय अभियान कार्यकर्ता दक्षता वर्ग के समापन पर गुरुवार को बिजुलिया तालाब रोड स्थित ब्रह्मर्षि भवन में समारोह का आयोजन किया गया। इसका विधिवत शुभारंभ रांची विभाग के कार्यवाह चंद्रबहादुर सिंह, सरदार मनी सिंह और तिलक राज मंगल ने संयुक्त रूप से भारत और सरस्वती माता के चित्र पर दीप जलाकर आैर माल्यार्पण कर किया।
दक्षता वर्ग के समापन पर कार्यकर्ताओं से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने, शिक्षा, स्वास्थ्य मिशन के अलावे स्वावलंबी बनाने का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं को जैविक खेती और जड़ी बूटियों की पहचान करने पर विशेष जोर दिया गया। समापन समारोह के दौरान एकल विद्यालय के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को भारत के गौरवशाली इतिहास को भी बताया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने एकल गीत भी प्रस्तुत किया। समापन समारोह में मुख्य रूप से प्रशांत कुमार सिंह, वेदप्रकाश सिंह, सुरेश बगड़िया, संतोष साहू, रामजीवन पांडेय, नंदकिशोर यादव, चंद्रशेखर कुमार सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।