रांची/गोइलकेरा. गोइलकेरा के मदिराय गुंदुवा हिमालय की 18000 फीट ऊंची चोटी पर पहुंचने में कामयाब रहे। मदिराय ने सिक्किम स्थित हिमालय की रातौंग श्रंखला के बीसी रॉय टॉप पर पहुंचकर मनरेगा का पताका लहराया।
वे गोइलकेरा प्रखंड में ग्राम रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत हैं। मदिराय इससे पहले हिमालय की 13050 फीट ऊंचे सूर्या टॉप पर भी पहुंच चुके हैं। उस समय वे टाटा केमिकल की एडवेंचर टीम का हिस्सा थे।
आगे की स्लाइड पर पढ़िए दिलेरी की दास्तां।