रांची. 34वें नेशनल गेम्स घोटाले की जांच कर रहा निगरानी ब्यूरो की टीम ने सोमवार को स्टेडियम मैनेजरों से पूछताछ की। इनसे नेशनल गेम्स के दौरान हुई खेल सामग्रियों के खरीद के बारे में जानकारी ली गई। निगरानी ने स्टेडियम मैनेजर कुंदन कुमार, जेपी दास, शंकर पग, उमा रानी व टीके पोद्दार से पूछताछ की।
इससे पहले निगरानी ब्यूरो ने भारतीय आेलंपिक संघ के पूर्व अध्यक्ष एएसवी प्रसाद को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। संघ के पैड पर भेजी गई 108 प्रकार की खेल सामग्री की सूची पर उनके हस्ताक्षर हैं। यह भी आरोप है कि प्रसाद ने एनजीआेसी को खेल सामग्री खरीदने के लिए दिल्ली की कुछ चुनिंदा कंपनियों के नाम सुझाए थे।