पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची। शहर की सरकार बनाने के लिए 34 नगर निकायों में सोमवार शाम 5 बजे वोटिंग समाप्त हो गई। इसमें 65.15% वोटिंग हुई। वहीं, रांची में 49.3% मतदान हुआ। इधर, सरायकेला के कपाली में उपाध्यक्ष पद के सिंबल में गड़बड़ी से मतदान रद्द कर दिया गया। सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पहली बार दलीय आधार पर हुए चुनाव में 5 नगर निगमों में मेयर-डिप्टी मेयर, 16 नगर परिषद और 13 नगर पंचायतों में अध्यक्ष-उपाघ्यक्ष चुनने के लिए 2212137 वोटर्स थे।
34 निकायों में कुल वोटर 22,12,137
-कुल 34 निकायों में आम चुनाव, जबकि चार निकायों में उप चुनाव हुए। अाम व उप चुनाव में कुल 22,12,137 वोटर्स थे। कुल मतदान केंद्र 2337 और मतदान भवनों की संख्या 1311 थी।
कहां क्या रहा हाल
-रांची के संत फ्रांसिस बूथ पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का वोटर लिस्ट में नाम नहीं मिलने से उन्हें काफी परेशान होना पड़ा। काफी देर बाद उन्होंने वोट किया।
-कपाली में नगर परिषद चुनाव में उपाध्यक्ष पद के जेएमएम प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह बदल गया। उपाध्यक्ष पद पर खड़े प्रत्याशी को तीर-धनुष के बदले सिर्फ तीर का निशान ईवीएम मशीन दिखाई पड़ा। इससे वहां वोटिंग रद्द कर दी गई।
-मेदिनीनगर में ब्राह्मण स्कूल में डिप्टी मेयर का ईवीएम मशीन खराब होने से मतदाताओं को काफी परेशानी हुई।
-रांची के वार्ड संख्या-26 के बूथ नम्बर 8 पर ईवीएम खराब होने से मतदान कुछ देर के लिए बाधित रहा।
-बोकारो के फुसरो के नगर परिषद में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। लोग घरों से निकल बूथ पर पहुंचते दिखे।
-रांची में उर्दू विद्यालय में ईवीएम के खराब होने से वोटर्स को काफी परेशान होना पड़ा। घंटों बूथ पर कतार में रहना पड़ा खड़ा।
-चतरा के पीएचईडी कार्यालय में ईवीएम खराब होने से वोटिंग कुछ देर के लिए रुकी रही। वहीं, धनबाद के चिरकुंडा नगर परिषद में वोटिंग के लिए मतदाताओं की लंबी कतार दिखी।
-कोडरमा में बूथ संख्या 10 इंटर महाविद्यालय में मशीन खराब रहने के कारण आधा घंटे बाद वोटिंग शुरू हो सकी।
-गोड्डा में एक बूथ पर प्रथम तीन वोटर्स को डीसी ने गुलाब देकर सम्मानित किया।
-रांची में संत कोलंबस पिस्का मोड़, ओटीसी ग्राउंड में ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित रहा। कई वोर्टस बिना मतदान के वापस चले गए।
-धनबाद के चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव के दौरान 4 लोगों को मोटी रकम के साथ चार लोगों को हिरासत में लिया गया। इन पर आरोप है कि पैसे के बल पर ये वोटर्स को प्रभावित कर रहे थे।
किस पद के कितने प्रत्याशी
-मेयर/अध्यक्ष - 278
-डिप्टी/मेयर उपाध्यक्ष - 320
-वार्ड पार्षद - 3961
-निर्विरोध निर्वाचित - 25 वार्ड पार्षद
यहां हुए चुनाव
-नगर निगम : रांची, मेदिनीनगर, हजारीबाग, गिरिडीह और आदित्यपुर।
-नगर परिषद : गढ़वा, चतरा, मधुपुर, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, मिहिजाम, चिरकुंडा, फुसरो, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, चाईबासा, रामगढ़ और कपाली।
-नगर पंचायत: हुसैनाबाद, लातेहार, राजमहल, बासुकीनाथ, जामताड़ा, खूंटी, बुंडू, सरायकेला, चाकुलिया, नगरउंटारी, छतरपुर, डोमचांच, बरहरवा।
यहां उपचुनाव
-झुमरीतिलैया नगर परिषद अध्यक्ष, विश्रामपुर नगर परिषद वार्ड नं. 4, देवघर नगर निगम वार्ड नं. 25, धनबाद नगर निगम वार्ड नं. 31 और वार्ड नंबर 40।
रांची नगर निगम
-कुल वार्ड-53, मतदान केंद्र-808, भवन-261
-अतिसंवेदनशील - 336, संवेदनशील-281 सामान्य बूथ - 191, ईवीएम - 6518
-पुरुष वोटर-429713, महिला वोटर-379426
-मेयर प्रत्याशी 05, डिप्टी मेयर प्रत्याशी 19, पार्षद प्रत्याशी 462, कुल प्रत्याशी 486
कुल वोटर 801936
बुंडू नगर पंचायत
-मतदान केंद्र 16, संवेदनशील-7, भवन-13, कुल वोटर-14255
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.