कल राजभवन मार्च 16 को करेंगे प्रदर्शन
रांची | नगरनिगम के कर्मचारियों के आंदोलन को अब विभिन्न राजनीतिक दलों का समर्थन मिलने लगा है। शनिवार को झाविमो नेता बंधु तिर्की ने निगम परिसर जाकर कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बाहरी कंपनियों को लाकर ठेका पर पोस्ट बांट रही है। लेकिन यहां के कर्मचारियों को उनका हक नहीं मिल रहा है। उन्होंने कर्मियों से कहा कि निगम में तालाबंदी करें तभी मांगें पूरी होंगी। नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश राम ने कहा कि 15 को राजभवन मार्च और 16 को काली पट्टी लगाकर हरमू बाइपास रोड में प्रदर्शन किया जाएगा।