पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पिच पर फिर एचईसी जेएससीए का विवाद

पिच पर फिर एचईसी जेएससीए का विवाद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एचईसीपरिसर स्थित जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में शु़क्रवार को खेले गए भारत-श्रीलंका के 20-20 मैच में एक बार फिर से जेएससीए पर टर्म एंड कंडीशन के उल्लंघन का आरोप लगा है। एचईसी प्रबंधन ने आरोप लगाया है कि जेएससीए स्टेडियम के लीज एग्रीमेंट को रद्द करने के बाद यहां अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया। लेकिन, इस मैच भी भी जेएससीए ने टर्म एंड कंडीशन का पालन नहीं किया। तो गेट पर ही कमेंट्री में और ही स्टेडियम के अंदर पेवेलियन में कहीं एचईसी को दिखाया गया है। इसे प्रबंधन ने गंभीरता से लिया। वहीं, जेएससीए द्वारा एचईसी प्रबंधन को भेजे गए एक सौ कांप्लीमेंट्री पास को भी लौटा दिया है। जनसंपर्क पदाधिकारी हेमंत कुमार गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि एचईसी खेलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। इसके लिए एचईसी को किसी भी व्यक्ति या संस्थान के समर्थन की आवश्यकता नहीं है। एचईसी में खेलों का इतिहास ही इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा कि खेल भावना की कद्र करते हुए यह सूचना बाद में मीडिया को दे रहे हैं। शर्त के मुताबिक एचईसी द्वारा जेएससीए को आवंटित जमीन पर स्टेडियम का निर्माण हुआ है। लगातार उल्लंघन नोटिस के बावजूद अनुकूल कार्यवाही नहीं करने पर एचईसी ने लीज को रद्द किया और यह मामला सक्षम न्यायालय में विचाराधीन है। कांप्लीमेंट्री पास लौटाने के बाद एचईसी ने पार्किंग मामले पर भी प्रतिकूल कदम नहीं उठाया। वहीं, सीओटी एसी देवघरिया ने भी बीसीसीआई को पत्र भेजकर पूरे मामले की जानकारी दे दी है।

खबरें और भी हैं...