सफायर स्कूल का प्रबंधन सतर्क रहता तो बच सकता था विनय : जांच रिपोर्ट
जवाब : मैंसीबीआई जांच के लिए तैयार हूं : रोहित साहू
सवाल : लाेगकह रहे हंै कि आपने मामला मैनेज कर लिया
सवाल : विनय के माता-पिता से अब तक आप क्यों नहीं मिले?
जवाब : विनयके माता-पिता से मिलने के लिए हम समय मांग रहे हैं। सभी का कहना है कि वे आक्रोश में हैं। मामला शांत होने के बाद ही आप उनसे मिले। यही वजह है कि मैं अभी तक नहीं मिला हूं।
सवाल: आप विनय के परिवार के लिए क्या करना चाहेंगे।
जवाब : विनयके माता-पिता जो चाहेंगे, हम वह करने के लिए तैयार हैं। विनय की मौत से पूरा स्कूल परिवार मर्मामत है।
सवाल: आरिफ को स्कूल से क्यों निकाला था?
जवाब : शिक्षिकानाजिया के पति आरिफ ने सोशल मीडिया पर एक स्टूडेंट्स को गलत मैसेज भेजा था। स्कूल प्रबंधन ने इस गंभीर नोटिस लिया और उसे हटा दिया।
सवाल:फिर भी शिक्षिका का पति आरिफ स्कूल में क्यों आता-जाता था।
जवाब : आरिफकी प|ी और बच्चे हमारे स्कूल में हैंे। वे लोग स्कूल कैंपस में ही रहते हैं। इसलिए वह आता-जाता था। उसकी प|ी नाजिया ने भी कहा था कि वह मार्च में इस्तीफा दे देंगी।
सवाल: मेडिकल जांच के दौरान नाजिया ने चिल्ला-चिल्ला कर कहा है कि उसे फंसाया जा रहा है। पेशी के बाद भी उसने यही बात दोहराई थी।
जवाब : रांचीकी पुलिस ने अपनी ओर से सही अनुसंधान किया है। जांच में जो सबूत मिले हैं, उसी के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। उन्हें फंसाया गया है, इसका जवाब मेरे पास नहीं है। बाकी का काम पुलिस और कोर्ट का है।
सवाल: लोगों का कहना है कि आप पैसे वाले हैं, आपने पूरा मामला सेट कर दिया, जो चाहा वैसी पुलिस ने जांच की।
जवाब : पुलिसने पूरी तहकीकात की। जो बेगुनाह शिक्षक थे, उन्हें भी पुलिस पकड़ कर ले गई। तीन दिन बाद स्निफर डॉग आया, फारेंसिक ने फिर जांच की, तब मामले का खुलासा हुआ और आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।
सवाल: आप राज्य सरकार को क्यों नहीं पत्र लिखते की सीबीआई जांच हो।
जवाब : सीबीआईजांच हो या कोई भी जांच, अगर कोई यह कहता है कि यह जांच सही नहीं है तो हम सभी के लिए तैयार हैं। स्कूल प्रबंधन भी चाहता है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो।
चेयरमैन रोहित साहू ने बताया कि सफायर इंटरनेशनल स्कूल में सिक्यूरिटी सिस्टम को काफी दुरुस्त किया गया है। स्कूल में सभी जगहों पर नाइट विजन कैमरे लगाए गए हैं। एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां 24 घंटे सीसीटीवी फुटेज की मॉनिटरिंग की जाएगी। पहले लोकल सिक्युरिटी गार्ड थे। अब उनकी जगह जी फोर के सुरक्षा गार्ड स्कूल में तैनात रहेंगे। सुबह सात और रात में सात सुरक्षा गार्ड तैनात रहेंगे। इनके साथ एक सुपरवाइजर भी हर समय तैनात रहेगा। कहने का मतलब है कि अब पूरे स्कूल कैंपस को आधुनिक सुरक्षा से लैस किया गया है। विनय की कैंपस मेंे हुई मौत को स्कूल प्रबंधन ने काफी गंभीरता से लिया है।
क्या इस घटना के बाद आपके व्यवसाय काे नुकसान हुआ, इस रोहित साहू ने कहा कि हां। साथ ही यह कहा कि, व्यवसाय से ज्यादा स्कूल की प्रतिष्ठा गई है। जिन अभिभावकों का विश्वास इतने दिनों में जीता था, वह कमजोर हुआ है। पुलिस के खुलासे से पांच घंटे पहले पूरे मामले का खुलासा करने वाले प्रिंसिपल ध्रुव दास शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में अपने बयान से पलट गए। उन्होंने कहा कि मीडिया को किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी। जबकि उस प्रिंसिपल ने सुबह में ही मीडिया को बता दिया था कि नाजिया के बेटे ने विनय को मारा है। इसमें नाजिया भी शामिल हैं। किस तरह से हत्या की गई, इसकी भी जानकारी ध्रुव दास ने दी थी।
आरटीई एक्ट में यह प्रावधान है कि अगर स्कूल छात्रों को भयमुक्त माहौल उपलब्ध नहीं कराता है, तो उसकी मान्यता रद्द की जा सकती है। इसी के आधार पर जिला प्रशासन भी आगे की कार्रवाई करेगा। रांची के डीएसई जयंत मिश्र ने बताया कि उपायुक्त के स्तर से एक कमेटी बना कर कर सफायर इंटरनेशनल स्कूल के हॉस्टल की जांच आवश्यक है। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है, तब तक हॉस्टल बंद रहने दिया जाए। क्योंकि, यह बच्चों के हित में काफी जरूरी है। स्कूल में कुल 435 बच्चे हैं। इनमें हॉस्टल में 136 बच्चे रहते हैं। बाकी बच्चे घर से स्कूल आना-जाना करते हैं।
विनय महतो
विनय हत्या मामले में स्कूल प्रबंधन का पक्ष रखते रोहित साहू (बीच में), मोहिता साहू प्रिंसिपल ध्रुव दास।