पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेक इन इंडिया वीक में अदानी पावर के साथ होगा एमओयू

मेक इन इंडिया वीक में अदानी पावर के साथ होगा एमओयू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबईमें अगले सप्ताह होने वाले मेक इन इंडिया कार्यक्रम में राज्य सरकार अदानी ग्रुप के साथ पावर प्लांट के लिए एमओयू करेगी। तीन दिन पहले मुख्य सचिव की अध्यक्षतावाली हाई पावर कमेटी ने अदानी ग्रुप के साथ फ़र्स्ट स्टेज का एमओयू करने पर मंजूरी दे चुकी है। दो माह पहले अदानी ग्रुप ने झारखंड में 1600 मेगावाट का सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट लगाने को लेकर प्रस्ताव दिया था इस पर राज्य सरकार ने अपने स्तर की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्टेज वन के एमओयू होने के बाद कंपनी एक साल के भीतर स्थान तय कर डीपीआर सौंपेंगी। इसके बाद सरकार वाइवलिटी परख कर फाइनल एमओयू (स्टेज टू) करेगी।

अदानी ग्रुप ने अदानी पावर (झारखंड) लिमिटेड नाम से यूनिट बनाई है। राज्य के ऊर्जा सचिव ने एमओयू के प्रारूप को मंजूरी के लिए सीएम के पास भेज दिया है।

राजमहलके आसपास लग सकता है प्लांट : अदानीग्रुप को गोड्‌डा जिला स्थित जीतपुर कोल ब्लॉक आवंटित है। इस कारण कंपनी राजमहल के आसपास पावर प्लांट लगाने को इच्छुक है।

देशका दूसरा सुपर क्रिटिकल पावर प्लांट होगा : झारखंडके लिए प्रस्तावित सुपर क्रिटिकल पावर प्लांट देश का ऐसा दूसरा प्लांट होगा। पहला प्लांट महाराष्ट्र में है।

खबरें और भी हैं...