पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बर्नपुर सीमेंट को दो चूना पत्थर ब्लॉक आवंटित

बर्नपुर सीमेंट को दो चूना पत्थर ब्लॉक आवंटित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बर्नपुर सीमेंट लिमिटेड को रामगढ़ जिला स्थित दो चूना पत्थर ब्लॉक मिला है। खान निदेशक एसपी नेगी ने बताया कि नीलामी में हरिहरपुर लेम बीचा ब्लॉक-1 और ब्लॉक 2 का पट्टा बर्नपुर सीमेंट को दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन दोनों चूना पत्थर ब्लॉकों की नीलामी के लिए टेंडर हुआ था। नीलामी प्रक्रिया में उच्चतम बोली बारह प्रतिशत थी, जो राज्य सरकार के द्वारा दस प्रतिशत के आधार (रिजर्व) कीमत से ज़्यादा है। टेंडर में तीन कंपनियां मेसर्स बर्नपुर सीमेंट लिमिटेड आसनसोल, मेसर्स ओमकारा पॉली प्लास्ट प्रा. लिमिटेड कोलकाता, और मेसर्स बिलासपुर खनन इंडस्ट्रीज प्रा लिमिटेड-बिलासपुर शामिल हुई थी।

गोल्डमाइंस पर भी हो रहा है विचार : नेगीने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के पहरदिया स्थित एक गोल्ड ब्लॉक की नीलामी की प्रक्रिया शुरू है। इसमें दो कंपनी ही शामिल हुई थी। इस लिए स्वर्ण खदान के लिए तकनीकी बोली का समय 13 फरवरी तक के लिए बढ़ा दी गयी। अब इस मामले में भी विचार होगा।

खबरें और भी हैं...