पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केंद्रीय विद्यालय टीचर्स एसो. की बैठक शुरू, सीपी सिंह ने कहा

केंद्रीय विद्यालय टीचर्स एसो. की बैठक शुरू, सीपी सिंह ने कहा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षक जिम्मेवारी समझें

केंद्रीय विद्यालय संगठन की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की दो दिनी बैठक शनिवार से चुटिया में शुरू हुई। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए शिक्षक प्रतिनिधियों ने शिक्षा और शिक्षकों से संबंधित व्यावहारिक मुद्दों पर चर्चा की। इसमें एमएसीपी, विभिन्न संभागों की दिक्कतों, पिछले सीईसी की बैठक में लिए गए निर्णयों का कार्यवाही प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि एसोसिएशन के हर शिक्षक को अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या के निदान में एकजुटता जरूरी है। एसो. के महासचिव यूके दास ने प्रतिनिधियों का स्वागत किया। इस मौके पर रेणु उपाध्याय, जगजीत सिंह जग्गू, डीके मिश्रा, विभा पांडेय, राष्ट्रीय अध्यक्ष केवीडी प्रसाद, महासचिव एमबी अग्रवाल, बाबू राजन आदि मौजूद थे।

केंद्रीय विद्यालय टीचर्स एसोसिएशन की बैठक में शामिल मंत्री सीपी सिंह और सदस्य।

खबरें और भी हैं...