फोटो: धनबाद के लोको टैंक में स्थापति मां की प्रतिमा।
रांची/धनबाद। झारखंड के धनबादशहर और इसके आसपास के इलाकों में शनिवार को श्रद्धा अौर उल्लास के माहौल में माता सरस्वती की पूजा की गई। स्कूल-कॉलेजों, अन्य शिक्षण संस्थानों और सभी मुहल्लों में जगह-जगह विद्या की देवी सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई।
सरस्वती माता विद्या दाता, वीणा पाणि विद्या दायिनी, वर दे वीणा वादिनी के जयकारे और वैदिक मंत्रोच्चार शनिवार को शहरभर में पूजा पंडालों में गूंजते रहे। छात्र-छात्राएं माता की पूजा में उत्साह के साथ शामिल हुए। सुबह से ही सभी जगह पूजा की तैयारी शुरू हो गई थी। किशारों-युवाओं ने मां सरस्वती काे नमन करते हुए विद्या का वर मांगा।