रंगारंग कार्यक्रम के बीच 40 लड़कियां सम्मानित
नजर आर्ट एंड क्राफ्ट की ओर से शनिवार को मंटू चौक स्थित मिल्ली हॉल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कोर्स कंपलीट करने वाली 40 लड़कियों को सर्टिफिकेट एवं मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि जमील खान ने कहा कि सिलाई-बुनाई जैसे कोर्स को करके आत्मनिर्भर बना जा सकता है। प्रोग्राम की कॉर्डिनेटर अफशां आशिक ने कहा कि हम खासकर लड़कियों को सेल्फ डिपेंडेंट बनाना चाहते हैं, ताकि वे किसी पर आश्रित रहें। इस दौरान वार्ड-27 की पार्षद डॉ. सजदा खातून ने कहा कि हस्तशिल्प कला जीवन की गाड़ी खींचने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। इस मौके पर सोसायटी के अध्यक्ष जहांगीर, सुनील सिंह, सुलतान अहमद, मो. रफीक, इरफान, अबीर, मोहसिन, सुलतान दानिश और आबिद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।