पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में स्थापना दिवस सह वार्षिकोत्सव अायोजित, हुए भव्य रंगारंग कार्यक्रम

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में स्थापना दिवस सह वार्षिकोत्सव अायोजित, हुए भव्य रंगारंग कार्यक्रम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा में शनिवार को स्थापना दिवस सह वार्षिकोत्सव-2016 का आयोजन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद बांग्ला, पंजाबी और नागपुरी नृत्य ने लोगों को खूब झूमाया। वहीं, महिषासुर मर्दनी, जिसमें मां दुर्गा द्वारा शत्रु संहार, हनुमान चालीसा नृत्य, भरतनाट्यम के साथ स्टूडेंट्स ने जब चंदा चमके चम-चम...गीत पर नृत्य पेश किया तो लोगों के कदम खुद-ब-खुद थिरकने लगे। इसके साथ बिहू नृत्य, असमिया नृत्य, पंजाबी नृत्य गिद‌्घा, गुजराती डांडिया जैसे नृत्य ने देश के विभिन्न राज्यों की कला संस्कृति से लोगों को रूबरू कराया। रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करने में कक्षा केजी से 11वीं तक के स्टूडेंट्स शामिल थे। इस कार्यक्रम में एचईसी के प्रबंध निदेशक अविजीत घोष मुख्य अतिथि की रूप में उपस्थित थे। इनके अलावा विशिष्ट अतिथियों में सांसद रामटहल चौधरी, विधायक रामकुमार पाहन और नवीन जायसवाल थे। इससे पूर्व स्वागत भाषण स्कूल के प्राचार्य सुरेंद्र सिंह ने दिया। विद्यालय की प्रबंधकारिणी समिति शिशु विकास मंदिर समिति के मंत्री एस वेंकट रमण ने विद्यालय प्रतिवेदन रखा। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के स्थापना काल से अभी तक के सफर की जानकारी लोगों को दी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रामदेव कुमार, कुमरेंद्र झा, विनोद कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह और शुभश्री तिवारी सहित अन्य टीचर्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर महावीर सिंह, अखिलेश्वर नाथ मिश्र और अनिल झा सहित कई लोग मौजूद थे।

स्कूल परिसर भी अिभभावकों की भीड़ से खचाखच भरा हुआ नजर आया।

मंच पर विराजमान अतिथि बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियां देखते हुए।

ANNUAL DAY

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने महिषासुर मर्दनी की ऐसी प्रस्तुति दी, जो कभी नहीं भूलाई नहीं जा सकती। कार्यक्रम के बीच हुई बारिश भी बच्चों के हौंसले का पस्त नहीं कर पाई और उन्होंने शानदार प्रस्तुतियों को सिलसिला जारी रखा। शुत्र संहार की पेशकश पर पूरे परिसर में देर तक तालियां गूंजती रही।

महिषासुर मर्दनी देख मंत्रमुग्ध हुए अतिथि

खबरें और भी हैं...