- Hindi News
- National
- राजधानी में निकली विसर्जन शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने दी मां सरस्वती को विदाई
राजधानी में निकली विसर्जन शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने दी मां सरस्वती को विदाई
स्टूडेंट्स ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया। हरमू में 108 दीपों से आरती हुई।
सकुर्लर रोड स्थित श्योर सक्सेस में लगे लंगर में भक्तों ने माता का प्रसाद खाया।
माता की विदाई का अनुपम दृश्य : जेलतालाब में आरती और जयकारे के साथ भक्तों ने मां वीणावादिनी की प्रतिमा का विसर्जन किया।
सिटी रिपोर्टर | रांची
हवनऔर आरती के बाद मां सरस्वती की विसर्जन शोभायात्रा शहर में निकली। विभिन्न तालाबों में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। आदिवासी हॉस्टल, रांची कॉलेज, रांची वीमेंस कॉलेज के अलावा विभिन्न समितियों द्वारा इस दिन प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। दूसरी ओर, शिव मंदिर सरस्वती पूजा समिति द्वारा रविवार को महाआरती हुई। 501 महिलाओं ने सामूहिक रूप में मां की आरती उतारी। आरती के बाद महाभोग लगाया गया। वहीं, हरमू फ्रेंड्स संघ ने रविवार शाम को माता की 108 दीपों से आरती उतारी।