पवित्र यूखरिस्त के साथ मनाया बालकपन दिवस
रांची | रोमनकैथोलिक मसीही विश्वासियों ने रविवार को गिरजाघरों में पवित्र यू्खरिस्त के साथ पवित्र बालकपन दिवस मनाया। इस अवसर पर संत जेम्स चर्च लालपुर में प्रात: 6.30 बजे पवित्र यूखरिस्त चढ़ाया गया। मुख्य अनुष्ठाता असिस्टेंट पल्ली पुरोहित फादर अंतोनिस लकड़ा थे। पवित्र बालकपन दिवस पर पल्ली के बच्चों ने कैंडल मार्च निकाला और प्रेयर करते हुए चर्च में प्रवेश किए।